टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
पौनिया में चला बुलडोजर! 3700 वर्गफीट सरकारी चरागाह से हटाया अवैध कब्जा | Katni News | Nidar Awaaz

नमस्कार आप देख रहे हैं निडर आवाज़।

कटनी जिले के ग्राम पौनिया में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। खसरा नंबर 116 की 3700 वर्गफीट शासकीय चरागाह भूमि पर वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया।
तहसीलदार विजयराघवगढ़ के आदेश क्रमांक 3986/2026 के तहत, तहसीलदार राहुल तिवारी के नेतृत्व में 12 पटवारी, राजस्व निरीक्षक और कटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

शिकायतकर्ता राजापुरी गोस्वामी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। विनोद पुरी पिता जालंधर पुरी द्वारा किए गए अतिक्रमण पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया।
#KatniNews #Poniya #BulldozerAction #NidarAwaaz #Vijayraghavgarh #TehsildarRahulTiwari #CharagahBhumi #Encroachment




