शटर बंद, खिड़की से बिक्री? चौधरी मोहल्ले की खिड़की से क्या बंट रहा है? ग्रामीणों ने उठाए सवाल कन्हवारा के 2 कथित वायरल वीडियो से हड़कंप
कंपोजिट दुकान का शटर बंद, फिर बिक्री कैसे? कथित VIDEO वायरल

कंपोजिट शराब दुकान में सुबह से खिड़की से बिक्री का कथित वायरल वीडियो, चौधरी मोहल्ले से दूसरा वीडियो भी वायरल – ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
कटनी/कन्हवारा. कन्हवारा क्षेत्र से दो कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें अवैध रूप से शराब बिक्री के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये वीडियो गांव के ही बताए जा रहे हैं।
पहला वीडियो – कंपोजिट दुकान का बताया जा रहा है:
स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कन्हवारा स्थित कंपोजिट शराब दुकान की मुख्य शटर बंद है, बावजूद इसके बगल की खिड़की से कुछ लोगों को लेन-देन करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी खड़ी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह वीडियो डोल उत्सव के दूसरे दिन सुबह करीब 7 से 8 बजे का बताया जा रहा है, जब भोर होते ही बिक्री शुरू हो गई थी।
दूसरा वीडियो – चौधरी मोहल्ले से:
ऐसा ही एक अन्य वीडियो चौधरी मोहल्ले से भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवासीय मकान की ईंट की दीवार वाली खिड़की से तीन युवकों को कुछ लेते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भी खिड़की से कथित अवैध बिक्री का मामला हो सकता है।
पुलिस ने पहले बनाए थे केस:
ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, इसके बावजूद ऐसी गतिविधियां जारी रहने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि विक्रेताओं में प्रशासन का भय नहीं रहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
प्रशासन का पक्ष:
इस संबंध में आबकारी विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु संपर्क स्थापित नहीं हो सका। वहीं सूत्रों के अनुसार पूर्व में केस बनाए गए थे और मामले की जानकारी ली जा रही है।
*डिस्क्लेमर: यह समाचार दो वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर है, जांच विषय है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि निडर आवाज नहीं करता।




