NEET पेपर लीक पर कटनी में NSUI का हल्लाबोल: 15 मई को कचहरी चौक पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
_प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा-अजय खटिक के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, कांग्रेसजन व पेपर लीक से प्रभावित छात्रों से जुटने की अपील_

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो: NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का सांकेतिक प्रदर्शन कल शाम*
कटनी, 14 मई 2026 * NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में कटनी NSUI द्वारा 15 मई को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की है।
*कचहरी चौक पर शाम 4:30 बजे जुटेंगे कार्यकर्ता*
NSUI प्रदेश सचिव अजय खटिक एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशू मिश्रा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन कचहरी चौक, एमजीएम हॉस्पिटल के पास शाम 4:30 बजे होगा।
*कांग्रेसजन-छात्रों से उपस्थिति की अपील*
आयोजकों ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, युवा साथियों, छात्र नेताओं एवं NEET पेपर लीक से प्रभावित हुए छात्रों से प्रदर्शन में शामिल होने की विनम्र अपील की है। NSUI का आरोप है कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
*क्या है मांग?*
1. NEET पेपर लीक की हाईलेवल जांच हो
2. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
3. शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें
4. प्रभावित छात्रों को न्याय मिले
*प्रदेश सचिवों का बयान*
*युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशू मिश्रा ने कहा, _“शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। हम छात्रों की आवाज सड़क से संसद तक पहुंचाएंगे। NEET लीक से लाखों बच्चों की मेहनत पर पानी फिर गया है।”*_
*वहीं NSUI प्रदेश सचिव अजय खटिक ने कहा, _“लगातार पेपर लीक से छात्र हताश हैं। मेहनत करने वाले बच्चों के साथ धोखा हो रहा है। सरकार जवाबदेही से भाग रही है।”*_
*कार्यक्रम विवरण:*
*स्थान:* कचहरी चौक, एमजीएम हॉस्पिटल के पास, कटनी
*दिनांक:* 15 मई 2026, शुक्रवार
*समय:* शाम 4:30 बजे
*निवेदक:* दिव्यांशु अंशू मिश्रा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस (म.प्र)
अजय खटिक, प्रदेश सचिव एनएसयूआई (म.प्र)




