टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी का लाल चमका: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जय उदासी को पहनाया स्वर्ण पदक, RDVV में बना टॉपर

एम.कॉम 2022 में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक। 36वें दीक्षांत समारोह में मिला "स्व. शंकरलाल चौबे स्मृति स्वर्ण पदक"

कटनी के जय उदासी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक, RDVV में टॉप कर बढ़ाया जिले का मान

 

*कटनीनिडर आवाज डेस्क* कटनी जिले के होनहार छात्र जय उदासी ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय RDVV जबलपुर का नाम रोशन किया है। RDVV के 36वें दीक्षांत समारोह में जय उदासी को एम.कॉम परीक्षा 2022 में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर “स्व. शंकरलाल चौबे स्मृति स्वर्ण पदक” से सम्मानित किया गया।

*राष्ट्रपति के हाथों सम्मान*

इस समारोह की सबसे बड़ी बात यह रही कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू थीं। राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित दीक्षांत समारोह में जय उदासी सहित विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

*कटनी का गौरव*

जय उदासी सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज कटनी के छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्होंने कटनी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

*क्या बोले जय उदासी*

जय उदासी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा “यह सम्मान मुझे जीवन में और अधिक मेहनत करने तथा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा”।

कटनी के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के एक युवा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

*रिपोर्ट: निडर आवाज, कटनी*  

*प्रकाशन तिथि: 21 जून 2026*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!