टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी की धरती पर गूंजा ‘जय महाराणा’: साउथ स्टेशन पर भव्य जयंती, मिठाई बांटकर मनाया उत्सव

महाराणा प्रताप जयंती कटनी: उत्तराखंड से आए शेर सिंह राणा, करणी सेना ने किया शौर्य को नमन

क्षत्रिय संगठनों ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य जयंती

 

कटनी। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बुधवार को कटनी में बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर साउथ स्टेशन परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया तथा मिठाई वितरित कर जयंती का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड से विशेष अतिथि के रूप में पधारे शेर सिंह राणा एवं राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह सहित संगठन के प्रदेश, संभाग एवं जिला पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेर सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सूर्यपाल सिंह सोलंकी, , शैलेंद्र सिंह बघेल, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बघेल,, सुरजीत सिंह मंजू सोलंकी संभाग मीडिया प्रभारी,, आदित्य सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवम सिंह बघेल, अंशुल सिंह, जानू सिंह, मुकेश सिंह, अमन सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे। कटनी में आयोजित इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राष्ट्रनायकों का इतिहास आज भी जन-जन के दिलों में जीवंत है और उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!