BREAKING: पिता की शहादत के बाद बेटे को सहारा, SP अभिनय विश्वकर्मा ने दिया बाल आरक्षक का पद
मानवता की मिसाल: पुलिस विभाग ने 2 साल 5 माह के बालक को बनाया बाल आरक्षक

दमोह में शहीद हुए आरक्षक भूपेंद्र सिंह के बेटे पृथ्वीराज को कटनी में मिली अनुकंपा नौकरी
कटनी। पुलिस विभाग ने एक बार फिर अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मानवीयता की मिसाल पेश की है।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने आज जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के 2 वर्ष 5 महीने के पुत्र *पृथ्वीराज लोधी* को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

*शहादत के बाद बेटे को मिला सहारा*
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय आरक्षक *श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर* का शासकीय सेवा के दौरान एक *सड़क दुर्घटना में दुखद निधन* हो गया था। पिता के असमय चले जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
परिवार की स्थिति को देखते हुए *मध्यप्रदेश शासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों* के तहत उनके नाबालिग पुत्र *पृथ्वीराज लोधी* को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। 18 वर्ष का होने पर वह नियमित सेवा में आएगा।
SP ने खुद सौंपा नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए *SP श्री अभिनय विश्वकर्मा* ने कहा कि _“पुलिस विभाग अपने शहीद जवानों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है। यह नियुक्ति उसी संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।”_
नियुक्ति पत्र मिलते ही परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने *मध्यप्रदेश शासन और पुलिस विभाग* के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है।
*क्या है बाल आरक्षक योजना*
बाल आरक्षक योजना के तहत शासकीय सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारी के नाबालिग आश्रित को अस्थाई नियुक्ति दी जाती है। वयस्क होने पर उन्हें नियमित पद पर समायोजित किया जाता है।




