मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

किसानों की परेशानी: कन्हवारा पोंडी गाँव में बिजली सप्लाई बाधित, पीने के पानी को मोहताज हुए ग्रामीण

विद्युत मंडल की मनमानी: पूरे गाँव की लाइट काटी, ग्रामीण परेशान

कटनी जनपद के कन्हवारा पोंड़ी गाँव में बिजली संकट: ग्रामीणों में रोष, पूरे गांव की कृषि लाइट काटी

कटनी जनपद के कन्हवारा पोंड़ी गाँव में विगत पाँच दिनों से कृषि लाइट की सप्लाई बाधित है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग और पंचायत प्रशासन को इस समस्या की जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

*समस्या का कारण*

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत मंडल द्वारा दो-चार लोगों के बिजली बिल नहीं देने के कारण पूरे गाँव की लाइट काट दी गई है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। इससे न केवल कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि गाँव में नल जल योजना की पानी सप्लाई भी ठप हो गई है।

*ग्रामीणों की मांग*

ग्रामीणों ने विद्युत मंडल से मांग की है कि जिन लोगों का बिजली बिल बकाया है, उनके घर का कनेक्शन काटा जाए, न कि पूरे गाँव का। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत मंडल के अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं और समय पर बिजली बिल देने वाले लोगों को भी परेशान किया जा रहा है।

*क्या है समाधान?*

विद्युत मंडल को अपना रवैया सुधारने की आवश्यकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सकता है, लेकिन विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह विद्युत मंडल के अधिकारियों पर कार्रवाई करे और गाँव में बिजली सप्लाई सुनिश्चित करे ।

*इनका कहना हैं* 

वही इस मामले में संबंधित विभाग के जे ई साहब का कहना है कि पोड़ी ग्राम में स्थाई कनेक्शन कम है और टी सी ज्यादा है, कुछ लोगों ने आज टी सी कटवा ली है कल बिजली सप्लाई चालू करवा दी जाएगी, पूरे गांव की बिजली नहीं काटी गई है।

*विद्युत विभाग कटनी* 

*जूनियर इंजीनियर मनोज तिवारी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!