वायरल वीडियो से खुला राज: कटनी की खदान में 15 दिन पहले धंसी थी पोकलेन, मामला दबाने के लगे आरोप

कटनी खदान हादसा: 15 दिन पुरानी घटना दबाने का आरोप, सरपंच बोले- पहले भी दी थी शिकायत, पटवारी बोले- कल जांच करूंगा, खदान संचालक ने कहा- हमारे यहां कोई हादसा नहीं
*📰 खबर – निडर आवाज लाइव एक्सक्लूसिव*
कटनी, 28 जून 2026।* विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र में स्थित एक खदान में मलबा धंसने से *KOBELCO पोकलेन मशीन दबने के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* होने के बाद मामला गरमा गया है। सूत्रों की मानें तो *घटना करीब 15 दिन से भी ज्यादा पुरानी बताई जा रही है* और इसे दबाने का प्रयास किया गया।

*सरपंच का पक्ष*
*ग्राम पंचायत जमुवानीकला के सरपंच* का कहना है कि *घटना घटने की जानकारी उन्हें है।* उनका कहना है कि *उक्त खदान की शिकायत भी पूर्व में कलेक्टर कटनी को दी गई थी।* पत्र में ग्राम मार्ग बंद होने, खदान में सुरक्षा मानकों के तहत बेन्च न बनाने, हाई ब्लास्टिंग एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का उल्लेख किया गया था।

*पटवारी बोले- कल जांच करूंगा*
*पटवारी प्रदीप पांडे* का कहना है कि *”अभी कल ही हादसे की जानकारी मुझे ग्राम कोटवार द्वारा दी गई है और फोटो-वीडियो भी भेजी है। कल जाकर मौके स्थल की जांच करता हूं। मैंने अभी पंद्रह दिन पूर्व ही जमुआनीकलां का चार्ज लिया है।”*
*अधिकारी संपर्क से बाहर*
इस गंभीर मामले में *जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित* से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु संपर्क नहीं हो सका। इसी तरह *माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा* से भी संपर्क नहीं हो सका।
*खदान संचालक का बयान*
*जमुआनी कलां स्थित जी के माइंस के संचालक गौरव कुशवाहा* से घटना के विषय में जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि *”जांच करवा लीजिए, हमारे खदान में कोई घटना नहीं हुई। आप जांच करवा लीजिए, आप लोगों के तो हर जगह संबंध है।”*

*वीडियो डिलीट कराने का आरोप*
सूत्रों की मानें तो मजदूरों से घटना के बाद वीडियो-फोटोज डिलीट करवा दिए थे, किंतु एक वीडियो शेष बच गया* जो निडर आवाज के हाथ लगा है। वायरल वीडियो में दूसरी पोकलेन मशीन से मलबा हटाने का कार्य देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि हादसे को छिपाना संदिग्ध है।
*नोट:* निडर आवाज लाइव वायरल वीडियो-फोटो एवं सभी पक्षों के बयानों की पुष्टि नहीं करता है। घटना की वास्तविक स्थिति आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।




