क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भार जंगल में हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त, कीमत 12 हजार

बड़वारा में 60 लीटर महुआ शराब पकड़ी, पुलिस ने जंगल में घेरकर तस्कर दबोचा

कटनी SP अभिनय विश्वकर्मा की सख्ती: बड़वारा पुलिस ने भार जंगल से 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, तस्कर महेश गोड़ गिरफ्तार*

 

*कटनी, 27 जून 2026।* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे *अवैध शराब विरोधी अभियान* के तहत बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बड़वारा पुलिस ने *60 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ की कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार* किया है।

*भार जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा*  

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि *ग्राम बड़वारा के लखाखेरा स्टेशन रोड स्थित भार जंगल में* एक व्यक्ति चार प्लास्टिक के गुम्मों में महुआ की अवैध शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। *पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, जिसे स्टाफ एवं गवाहों की मदद से दबोच लिया गया।*

*आरोपी की पहचान*

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *महेश गोड़, पिता बाबूलाल गोड़, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम जगतपुर उमरिया मदारी टोला, थाना बड़वारा* बताया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे *चार प्लास्टिक के गुम्मों से लगभग 60 लीटर महुआ की अवैध कच्ची शराब* बरामद हुई।

*12 हजार की शराब जब्त, आबकारी एक्ट में केस*  

जब्त शराब की *अनुमानित कीमत लगभग 12,000 रुपये* है। आरोपी से शराब रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके से गिरफ्तार कर *आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया है।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक गौरीशंकर, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं महिला आरक्षक रुपाली यादव* की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!