कटनी में औषधि वृक्षों की कटाई: निर्माणाधीन पेट्रोल पंप में जेसीबी से गिराए गए पेड़
कन्हवारा वन विभाग की चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुआ वृक्ष का कत्लेआम
कन्हवारा वन विभाग की चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अर्जुन वृक्ष की अवैध रूप से हुई कटाई

कटनी के कन्हवारा पहुंच मार्ग पर छह घरा के पास एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप में औषधि वृक्ष अर्जुन और अन्य हरे पेड़ों को जेसीबी से काट दिया गया। इस मामले में जब क्षेत्रीय पटवारी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
*वन विभाग मूकदर्शक*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस जगह पर पेड़ काटा गया है उसके 100 मीटर की दूरी पर ही वन विभाग की चौकी बनी हुई है जहां बकायदा बीडगार्ड का निवास भी है। फिर भी अर्जुन जैसी औषधीय गुण वाले पेड़ पर बुलडोजर चलवा दिया गया। गांव में वृक्षों की कटाई खुले आम की जा रही है और वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। अर्जुन के पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, क्योंकि ये पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि औषधि के रूप में भी इनका विशेष महत्व है।
*कार्रवाई की मांग*
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
*पेट्रोल पंप की जानकारी*
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शायद यहां पेट्रोल पंप का निर्माण चल रहा जिसमें यहां पेड़ों का कत्लेआम किया गया है। यह निर्माणाधीन फिलिंग स्टेशन कन्हवारा रोड पर स्थित है।
*डिप्टी रेंजर का कहना है*
वही एरिया के वन विभाग के डिप्टी रेंजर अनिल मिश्रा का कहना है कि में मौके स्थल पर जाकर अभी देख लेता हु।





