टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

सौम्या रांधेलिया की अगुवाई में लाडली बहनों का मोहन सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

महिला कांग्रेस ने किया पुरानी कचहरी का घेराव, 3000 रुपये प्रतिमाह की मांग

😊 *कटनी में लाडली बहना योजना के वादे पर भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा* 😊

 

कटनी। चुनावी वर्ष में लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये देने के वादे पर भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस ने सरकार से 3000 रुपये प्रतिमाह देने और नवीन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने की मांग की है। 😊

सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रशासन की वादा खिलाफी पर शंखनाद किया। इस दौरान सौम्या रांधेलिया, अंशु मिश्रा, राकेश जैन कक्का, जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, कमल पांडे समेत सैकड़ों कांग्रेशी जन उपस्थित रहे। 😊

 

विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक यह राशि नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द यह राशि देने की मांग की। 😊

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को महिलाओं के साथ किए गए वादे को पूरा करना चाहिए। 😊

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!