क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

कटनी में प्रशासनिक व्यवस्था चौपट, न्याय की आस में दर दर भटकते शिकायती आवेदन

कटनी में गरीबों के शिकायती आवेदन पत्र पर जनसुनवाई में खानापूर्ति*

कटनी में प्रशासनिक व्यवस्था चौपट, न्याय की आस में दर दर भटकते शिकायती आवेदन

 

कटनी के कन्हवारा निवासी कमलेश कुशवाहा उम्र 60 वर्ष फर्जी तरीके से वसीयत करवा कृषि भूमि हथियाने का आरोप अधिवक्ता और पंचायत सचिव पर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त दोनों बाहुबलियों ने उनकी मां और मौसी से वसीयत करवा ली है और अब उनकी बची ज़मीन पर कब्जा करने आतुर हैं।

कमलेश कुशवाहा ने केंद्र की मोदी सरकार के कानून मंत्री और प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सहित जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना, राज्य अधिवक्ता संघ को शिकायत की है, लेकिन हफ्तों बीतने को हैं, लेकिन उक्त दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

क्या गरीबों के शिकायती आवेदन पत्र पर जनसुनवाई में भी केवल खानापूर्ति चल रही है? आवेदक हताश मन से टकटकी लगाए अधिकारियों की प्रतीक्षा में है कि कोई आयेगा और उसे न्याय दिलाएगा।

क्या आपको लगता है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!