टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

बेटियों की सुरक्षा हर समाज की जिम्मेदारी: रेखा अंजू तिवारी

कटनी में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में सशक्त नारी का संदेश

बेटियों की सुरक्षा हर समाज की जिम्मेदारी: रेखा अंजू तिवारी

कटनी, – अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर कटनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में सशक्त नारी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हमारे देश, समाज, परिवार और जीवन का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा हर समाज की जिम्मेदारी है। रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि लडकियों के खिलाफ हिंसा और गर्भपात को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है और ऐसी बेटियों के साथ सशक्त और मजबूती से खड़ा होना चाहिए जो बेटी की चाह नहीं रखती और उन्हें परिवार और समाज के डर से कचरे के डिब्बे में फेक देती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों को जिससे भी खतरा दिखाई दे, उसे तत्काल वही पर सबक सिखाए और सुखमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों की डगर थोडी मुश्किल है, लेकिन मंजिल तक पहुंच कर दिखाएंगी, बस उन पर भरोसा रखिए। रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है और उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक साक्षरता तथा अपने जीवन के निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता देनी है, ताकि वह शासन प्रशासन की संचालित योजनाओं, सरकारी पहल, तकनीकी शिक्षा और छोटे छोटे व्यवसायों और प्रोत्साहन के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!