धर्ममध्य प्रदेश

कन्हवारा में हनुमान जयंती: 2 अप्रैल को विशाल जन्मोत्सव और शोभा यात्रा

हनुमान जयंती पर कन्हवारा में भव्य आयोजन, 31 मार्च आज से शुरू

श्री हनुमान जन्मोत्सव: समाज में समरसता लाने का प्रयास, गांव में दो बड़े आयोजन

 

कन्हवारा/कटनी मध्य प्रदेश: नगर में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। पहला आयोजन हनुमान गढ़ी सिद्ध साधना धाम में होगा, जहां 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तृतीय दिवसीय आध्यात्मिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान हनुमान जी का अभिषेक पूजा, विशेष पूजा, अखंड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ 551 होंगे, सुंदरकांड के पाठ 51 और हवन कन्या भोजन और भंडारा होगा।

दूसरा आयोजन कन्हवारा में बजरंग दल द्वारा 2 अप्रैल 2026 को विशाल हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विशाल झंडा यात्रा, भव्य शोभा यात्रा, ‘सिंह स्टाइल बाहुबली एंट्री’, और सबसे विशाल हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!