झिंझरी पुलिस की तत्परता: हाईवे हादसे में घायल को पहुंचाया अस्पताल, अज्ञात थार की तलाश
माधवनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात थार चालक ने मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया केस

नेशनल हाईवे -30 पर सड़क दुर्घटना, घायल को तत्परता से पहुंचाया अस्पताल
कटनी .दिनांक 17/04/2026 को रात्रि लगभग 21:30 बजे अग्रवाल ढाबा के पास ग्राम पिपरौध, जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे -30 पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर चौकी झिंझरी प्रभारी उ.नि. राजेश कुमार दुबे द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी को हमराह लेकर मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा घायल बाली प्रसाद निवासी सिहोरा को तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां वर्तमान में वेस्ट हॉस्पिटल, मदन महल जबलपुर में उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि दुर्घटना अज्ञात वाहन (काले रंग की थार) द्वारा टक्कर मारने से घटित हुई है।
उक्त संबंध में चौकी झिंझरी, थाना माधवनगर, जिला कटनी में अपराध क्रमांक 346/26 धारा 281, 125(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




