कुशल नेतृत्व का नमूना! TI के.के. पटेल की प्लानिंग से रेत माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
के.के. पटेल का एक्शन मोड: 24 घंटे में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत तस्करों में हड़कंप

कुशल TI, तगड़ी टीम – बड़वारा पुलिस ने दिखाया दम
बड़वारा।* रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए बड़वारा थाना पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अडित्य विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
*एक दिन में 3 जगह दबिश, 3 ट्रैक्टर जप्त:*
रविवार को थाना बड़वारा पुलिस को ग्राम निगहा मोड़, रोहनिया, परसवारा और बिलवारा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीनों स्थानों पर दबिश दी।

जांच के दौरान ग्राम रोहनिया में एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत भरकर ले जाते मिली। चालक सागर कोल, निवासी रोहनिया के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
इसी तरह ग्राम परसवारा में आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक आजाद रैकवार, निवासी परसवारा और ग्राम बिलवारा में महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक सिपाही केवट, निवासी बिलवारा भी अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए। तीनों के पास रेत परिवहन के वैध कागजात नहीं थे।
*मामला दर्ज, वाहन थाने में खड़े:*
थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में खड़े करवा दिए हैं। तीनों चालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम रही शामिल:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल, उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, आरक्षक दीपक सिंह, बृजलाल प्रजापति, गौरीशंकर राजपूत एवं शिवप्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रेत माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।




