कुठला में बदला माहौल: टीआई अखलेश दाहिया ने संभालते ही दिखाई मुस्तैदी, ट्रक चोरी का खुलासा
नए टीआई की पहली बड़ी कार्रवाई: GPS से ट्रेस हुआ चोरी का अशोक लीलैंड ट्रक, मैहर से बरामद

टीआई के आते ही मचा हड़कंप: नए थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने 15 लाख का ट्रक चंद घंटों में दबोचा
*कटनी।* कुठला थाने में नए थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के पदभार संभालते ही पुलिस की कार्यशैली में तेजी दिखने लगी है। टीआई के आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महज चंद घंटों में 15 लाख रुपये का चोरी हुआ ट्रक बरामद कर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का प्रमाण दे दिया।
*GPS तकनीक से खुला मामला*
नए टीआई के नेतृत्व में कुठला पुलिस को दोहरी सफलता मिली। प्रार्थी रामजी पटेल निवासी कैलवारा कला की रिपोर्ट पर उनका अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक MP20HB4961 पटेल ढाबा के पास से चोरी हो गया था। अपराध क्रमांक 491/26 धारा 305(b) BNS दर्ज कर टीआई दाहिया ने तुरंत टीम गठित की।
टीम ने वाहन में लगे GPS सिस्टम से ट्रक की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन मैहर जिले के सरलानगर-भदनपुर मार्ग पर मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी गए ट्रक को बरामद कर जप्त कर लिया। वाहन की पहचान स्वामी द्वारा की गई। जप्त ट्रक थाना परिसर में खड़ा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
*पम्प चोरी का आरोपी भी दबोचा*
इसी क्रम में 7 मई को चाका में हुए समर्सिबल पम्प चोरी के मामले में भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आकाश यादव निवासी लमतरा फाटक को गिरफ्तार कर पम्प बरामद किया गया। उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
*टीम की मेहनत रंग लाई*
SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व ASP कमल मौर्य, CSP नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय सहित पूरी टीम ने कार्रवाई की।




