क्राइममध्य प्रदेश

रोहनिया वीडियो वायरल, ऑडियो में “केस बनेगा और क्या”, 34/2 आबकारी एक्ट में 09-01-2026 को गिरफ्तारी वारंट जारी, कलेक्टर से जांच की मांग*

FIR 554/2025, RCT 1921/2025 में धारा 70 का वारंट, रेट लिस्ट-QR को लेकर सवाल

निडर आवाज एक्सक्लूसिव: रोहनिया वीडियो वायरल, ऑडियो में “केस बनेगा और क्या”, eCourts में 09-01-2026 को गिरफ्तारी वारंट जारी, कलेक्टर से जांच की मांग

 

*कटनी। निडर आवाज*

बड़वारा तहसील के रोहनिया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में शराब बिक्री से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे रही है। इसी बीच निडर आवाज को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्राप्त हुई है जिसमें “केस बनेगा और क्या” जैसे शब्द सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

*eCourts पोर्टल पर दर्ज जानकारी:*

निडर आवाज ने eCourts पोर्टल की पड़ताल की। सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार थाना कुठला, जिला कटनी में वर्ष 2025 में FIR क्रमांक 554 दर्ज है। मामला धारा 34/2, 41, 42 आबकारी एक्ट 1915 के तहत पंजीबद्ध है। केस रजिस्ट्रेशन RCT 1921/2025 है।

eCourts की “Processes” टेबल में 09-01-2026 को 2 एंट्री दर्ज हैं: 1. जमानती वारंट [धारा 71 CrPC] 2. गिरफ्तारी वारंट [धारा 70 CrPC]। केस स्टेज “Appearance Of Accused/Surety” दर्शाया गया है। eCourts में आरोपी की लिस्ट में 8वें नंबर पर “Jhalla Urf Sukhram” नाम दर्ज है। दस्तावेज में दर्ज जानकारी “रिकॉर्ड के अनुसार” है।

*ग्राउंड रिपोर्ट:*

निडर आवाज के सर्वे में क्षेत्र की शराब दुकानों पर डिस्प्ले बोर्ड मिले। आबकारी नियमों के अनुसार अनिवार्य रेट लिस्ट और QR स्कैनर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। नियमों के अनुसार हर दुकान पर MRP रेट लिस्ट और डिजिटल पेमेंट का QR कोड डिस्प्ले होना चाहिए।

*निडर आवाज की 3 मांग – जनहित में:*

1. वायरल वीडियो और प्राप्त ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जाए

2. eCourts में दर्ज FIR 554/2025, RCT 1921/2025 में 09-01-2026 को जारी गिरफ्तारी वारंट [धारा 70] की अनुपालन स्थिति स्पष्ट हो  

3. क्षेत्र की शराब दुकानों पर रेट लिस्ट, QR स्कैनर जैसे आबकारी नियमों के पालन की जांच हो

 

*प्रशासन का पक्ष*
निडर आवाज ने इस संबंध में सीएसपी नेहा पच्चीसिया से संपर्क किया। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि “मैं जबलपुर में राष्ट्रपति जी के दौरा कार्यक्रम में पर हूं, आप एएसपी/एसपी साहब से इस संबंध में संपर्क कर लें।

आबकारी विभाग से खबर प्रकाशन तक लिखित जवाब प्राप्त नहीं हुआ। संबंधित व्यक्ति/विभाग का पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

*नोट:* यह खबर वायरल वीडियो, निडर आवाज को प्राप्त ऑडियो और eCourts पोर्टल पर उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड FIR 554/2025, RCT 1921/2025 पर आधारित है। ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है। दस्तावेजों में दर्ज जानकारी को “रिकॉर्ड के अनुसार” प्रस्तुत किया गया है। किसी भी व्यक्ति को दोषी तब तक नहीं माना जाएगा जब तक न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय न हो। निडर आवाज का उद्देश्य जनहित में पारदर्शिता है, किसी व्यक्ति या संस्था को टारगेट करना नहीं।

रिपोर्ट: निडर आवाज, कटनी*  दिनांक: 21अप्रैल 2026*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!