ABVP कटनी की नई टीम तैयार: डॉ. विजय कुमार बने नगर अध्यक्ष, अवध पांडेय नगर मंत्री, सृजन चौदहा फिर सह मंत्री
प्रशिक्षण वर्ग के बाद ABVP का शक्ति प्रदर्शन: सत्र 2026-27 के लिए कटनी नगर कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को मिली कमान

ABVP कटनी नगर की नई टीम घोषित: प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, डॉ. विजय कुमार नगर अध्यक्ष, अवध पांडेय मंत्री, सृजन चौदहा समेत 7 बने सह मंत्री*
*कटनी। निडर आवाज न्यूज* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी नगर का प्रशिक्षण वर्ग कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय में संपन्न हुआ। वर्ग के अंतिम सत्र में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने सत्र 2026-27 के लिए नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। *मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद को नमन कर हुई शुरुआत* प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सत्रों में ‘कार्यपद्धति एवं दायित्व बोध’ विषय पर नरसिंहपुर विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत मंत्री श्री सुव्रत बाझल जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विभाग प्रमुख श्रीकांत शुक्ला, विभाग सैयोजक सीमांत दुबे, जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी, जिला सयोजक संजय कुशवाहा मौजूद रहे।
सत्र 2026-27 की पूरी कार्यकारिणी एक नजर में: मुख्य पदाधिकारी:* *नगर अध्यक्ष:* डॉ. विजय कुमार *उपाध्यक्ष:* कपूर सोनी, कु. सिखा सोनी, डॉ. जय प्रकाश अवस्थी, डॉ. भूपेंद्र कुमार शुक्ला *नगर मंत्री:* अवध पांडेय *सह मंत्री:* समर्पण झा,

सृजन चौदहा, कु. साक्षी तिवारी, आदेश त्रिपाठी, विनायक गौतम, सक्षम सोनकर *नगर कोषाध्यक्ष:* डॉ. धर्मेंद्र सिंह
प्रमुख दायित्व:* *SFD प्रमुख:* प्राची शर्मा, *सह प्रमुख:* दुर्गेश तिवारी *SFS सैयोजक:* विवेका योगी, *सह प्रमुख:* अक्षत शर्मा, कन्हैया त्रिपाठी *महाविद्यालयीन कार्यप्रमुख:* सागर कुशवाहा *विद्यालयीन कार्य प्रमुख:* इशांत मनोचा *फार्माविजन कार्य संयोजक:* आयुष बड़गैया *विधि कार्य सैयोजक:* आयुष तोमर *नगर तकनीकी कार्य प्रमुख:* जानू दूबे *खेलो भारत प्रमुख:* अंशुल गोस्वामी, *सह प्रमुख:* राहुल दूबे *सोशल मीडिया प्रमुख:* सुमित रजक, *सह प्रमुख:* हरिओम पटेल, राज पटेल *कला मंच प्रमुख:* सिमरन माँझी, *सह प्रमुख:* अदिति शुक्ला *विधायलीन:* शिवजतीन तिवारी, *सह प्रमुख:* सुयंत गर्ग, दिव्यांश दीवेदी *स्टडी सर्किल प्रमुख:* अभिषेक पटेल *एनसीसी प्रमुख:* कु. मानसी तिवारी, *सह प्रमुख:* कु. प्रियंका साहू *”छात्र हित और राष्ट्र निर्माण लक्ष्य” – नव नियुक्त पदाधिकारी* नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों ने कहा कि वे शिक्षा, छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन विस्तार और छात्र शक्ति को संगठित कर समाज सेवा का संकल्प लिया गया




