क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

साइबर ठगों पर नकेल: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया ने अधिवक्ता संघ को किया अलर्ट, बताईं ठगी की नई तरकीबें

कटनी के वकील अब बनेंगे साइबर प्रहरी: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान में CSP नेहा पच्चीसिया ने दी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग

अधिवक्ता संघ कार्यालय, जिला न्यायालय कटनी में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

 

कटनी.2जुलाई 2026 ।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत आज सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया द्वारा अधिवक्ता संघ कार्यालय, जिला न्यायालय कटनी पहुंचकर वहां उपस्थित अधिवक्ताओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया ने अधिवक्ताओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, फेक कॉल एवं संदिग्ध मैसेज से सावधान रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से लोगों को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, इसलिए किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक, एप्लीकेशन या ओटीपी साझा करने से पूर्व पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें तथा अपने परिवार, परिचितों और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!