क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

सिमको की लीज से सढ़ेरा को खनिज परिवहन के दस्तावेज, ग्रामीणों ने लगाया पढ़रेही में संदिग्ध खनन का आरोप: क्या कटनी को लग रहा करोड़ों के राजस्व का चूना?

12 जुलाई को एक ही वाहन के नाम 2 ईटीपी जारी, लीज 643 और 356 को लेकर उठे सवाल

लीज 643 और 356 के नाम पर खनिज परिवहन को लेकर सवाल, कटनी खनिज विभाग से जांच की मांग

 

*कटनी।* कटनी जिले में खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों को लेकर कुछ सवाल उठे हैं। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार दिनांक *12/07/2026* को एक ही वाहन से दो अलग-अलग लीज के नाम पर ईटीपी जारी किए गए।

*क्या हैं दस्तावेज*

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

1. *eTP NO. 2600955111* – वाहन क्रमांक *MP19ZC0206* द्वारा *पिपराहट माइंस* से *सढ़ेरा, मैहर* के लिए *35.690 टन लाइमस्टोन* का परिवहन। लीज नं. *356*, समय 11:14 AM

2. *eTP NO. 2600956134* – उसी वाहन क्रमांक *MP19ZC0206* द्वारा *एसोसिएटेड लाइम कंपनी नन्हवारा माइंस* से *सढ़ेरा, मैहर* के लिए *37.900 टन लाइमस्टोन* का परिवहन। लीज नं. *643*, समय 12:55 PM

दोनों ईटीपी एक ही तारीख और एक ही वाहन के नाम पर जारी हुए हैं।

*स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवाल*

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है विजयराघवगढ़ के कैमोर क्षेत्र कि *पढ़रेही-जमुआनी* क्षेत्र में खनन गतिविधियों को लेकर संदेह है। उनका आरोप है कि कुछ कंपनियां एक क्षेत्र से खनन कर दूसरे क्षेत्र की लीज के दस्तावेजों का उपयोग कर रही हैं।

इससे शासन को राजस्व नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

*नियम क्या कहता है*

मध्य प्रदेश खनिज नियमों के अनुसार प्रत्येक वाहन के लिए परिवहन के समय वैध ईटीपी होना अनिवार्य है। एक ही समय में एक वाहन द्वारा दो अलग-अलग स्रोतों से परिवहन के संबंध में स्पष्टता आवश्यक है।

*संबंधित विभाग से जवाब मांगा*

*निडर आवाज लाइव* ने इस संबंध में कटनी जिले के खनिज अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, किंतु संपर्क नहीं हो पाता साथ ही ऐसी मांग की जाती है कि उक्त ईटीपी और लीज 643, 356 की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाए।

खनिज अधिकारी का जवाब प्राप्त होते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

 

*डिस्क्लेमर*: यह खबर उपलब्ध दस्तावेजों और सूत्रों के आधार पर प्रकाशित की गई है। किसी पर कोई आरोप सिद्ध होने तक सभी पक्ष निर्दोष माने जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!