टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

सीएम के स्लिमनाबाद दौरे से पहले कटनी में कांग्रेस-एनएसयूआई कार्यकर्ता हिरासत में` `अजय खटीक बोले – अलोकतांत्रिक तरीके से की गई कार्रवाई`

बिग ब्रेकिंग - नर्मदा टनल में सीएम के निरीक्षण से पहले कटनी में कांग्रेस-एनएसयूआई हिरासत में

सीएम के दौरे से पूर्व कटनी में कांग्रेस-एनएसयूआई पर कार्रवाई, अजय खटीक, शशांक गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में`

कटनी।* मुख्यमंत्री के रविवार को स्लिमनाबाद में नर्मदा टनल के निरीक्षण कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले कटनी में कांग्रेस और एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अजय खटीक, कांग्रेस सोशल मीडिया उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता और छात्र नेता अभिषेक पयासी शामिल हैं। अजय खटीक ने बताया कि उन्हें और उनके अन्य साथियों को विभिन्न स्थानों से हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में रखा गया है।

हिरासत के बाद अजय खटीक ने कहा, *“गिरफ्तारियों से हम डरने वाले नहीं हैं। आपके फर्जी मुकदमे और जेल से हम डरने वाले नहीं हैं। माननीय मुख्यमंत्री जब आपको युवाओं से इतना डर है तो घर से निकलते ही क्यों हो। बिना कोई सूचना और बिना घोषणा के अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी करना निंदनीय कार्य है।”*

उन्होंने आगे कहा, *“मैं जिला प्रशासन को बताना चाहता हूं कि सरकार के इशारे पर काम करना बंद करें। आपका झंडा भाजपा का झंडा नहीं बल्कि तिरंगा है।”*

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज स्लिमनाबाद में नर्मदा टनल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। जहां भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी और भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध को भी स्थानीय पुलिस के नजरबंद रखने की खबर भी प्रकाश में आई है।

वहीं इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

*निडर आवाज | कटनी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!