क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कानून व्यवस्था बनाए रखने कटनी एसपी का विशेष अभियान: चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल 06 बदमाश भेजे गए जेल

कटनी SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, आदतन बदमाश सलाखों के पीछे

शहर को अपराध मुक्त बनाने कटनी पुलिस का अभियान तेज

 

*कटनी*। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कटनी *श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमल मौर्य* के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर में पूर्व में चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल रहे एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त *06 बदमाशों* के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए। न्यायालय के आदेशानुसार सभी 06 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कटनी पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक एवं आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

*पुलिस की अपील*  

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार रखने या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!