टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“BREAKING: निडर आवाज का असर! कन्हवारा में 136 TB मरीजों की खबर के बाद कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

'टीबी मुक्त कटनी' को मिली रफ्तार: कलेक्टर आशीष तिवारी ने कमजोर विकासखण्डों से तलब किया जवाब

खबर चली, प्रशासन जागा! कलेक्टर ने TB मरीजों के लिए स्वास्थ्य अमले को दिए सख्त निर्देश

 

कटनी। “निडर आवाज” द्वारा कन्हवारा में TB मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक लेकर अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

बैठक में क्या हुआ?

कलेक्टर ने बैठक में निक्षय मित्रों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता बढ़ाकर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान को और गति दी जाए।

साथ ही दस्तक अभियान एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विकासखण्डों से जवाब भी तलब किया गया है।

 

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि “निडर आवाज” ने हाल ही में कन्हवारा क्षेत्र में 136 TB मरीज होने और BMO के गायब रहने की खबर प्रकाशित की थी। PHC कन्हवारा के गेट पर “कन्हवारा बना TB का हॉटस्पॉट” की खबर भी खूब वायरल हुई थी।

मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ निर्देश से काम नहीं चलेगा। कन्हवारा जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डॉक्टर, दवा, जांच और पोषण आहार की नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!