छात्र सड़कों पर, भाजपा दतिया में: उपचुनाव जीतने को पूरी ताकत झोंक रही पार्टी..उपचुनाव में कटनी की धमक, भाजपा ने भेजे दिग्गज कार्यकर्ता
दतिया जीतो हर हाल में: मंडल अध्यक्ष तक को मिली प्रचार की जिम्मेदारी

विजयराघवगढ़ से दतिया तक: कटनी के विवेक सिंह, कमल साहू संभाल रहे चुनावी कमान
कटनी/दतिया। निडर आवाज ब्यूरो। दतिया विधानसभा उपचुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। प्रदेश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच भी पार्टी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है।
पार्टी ने दतिया उपचुनाव के लिए पूरे प्रदेश भर के नेताओं की ड्यूटी लगाई है। मंडल अध्यक्ष स्तर तक के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार के लिए दतिया पहुंच रहे हैं।

*कटनी से भी पहुंचा पैनल*
इस बीच कटनी जिले की *विजयराघवगढ़ विधानसभा* से भी कार्यकर्ताओं का एक पैनल दतिया पहुंचा है।
इस पैनल में कांटी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद और बरही से नंदू गुप्ता सहित कमल साहू शामिल हैं। सभी कार्यकर्ता दतिया में डटकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा का लक्ष्य दतिया सीट को हर हाल में जीतना है। इसी के चलते पार्टी ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की तैनाती की है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जिला और मंडल स्तर के नेता भी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छात्र आंदोलन के बावजूद भाजपा का दतिया में पूरी ताकत से उतरना इस उपचुनाव को और दिलचस्प बना रहा है।




