क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मुंबई से लौटते समय आशिक के साथ फरार हुई पत्नी! लेने पहुंचे पति का सिर फोड़ा, बाइक तोड़ी

काम करके लौट रहे पति को मिला धोखा! पत्नी फरार, परिवार लगा रहा न्याय की गुहार - आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से लौटते समय आशिक के साथ फरार हुई पत्नी! पति पर हमला, अभी तक नहीं मिली पत्नी – परिवार लगा रहा न्याय की गुहार

 

*कटनी। निडर आवाज ब्यूरो।*  रिश्ते और विश्वास को तार-तार करने वाला मामला बरही थाना क्षेत्र के *हीरापुर* गांव से सामने आया है। मुंबई में मजदूरी कर लौट रहे पति को बीच रास्ते में पत्नी ने धोखा देकर आशिक के साथ फरारी मार ली। जब परिवार उसे वापस लाने पहुंचा तो आशिक ने धारदार हथियार से सिर फोड़कर हमला कर दिया।

*FIR में क्या है पूरा मामला?*

बरही थाना में *FIR क्रमांक 0545/2026* दर्ज है। FIR के अनुसार शिकायतकर्ता *प्रदीप सफेरा, निवासी हीरापुर* ने बताया कि उसका बड़ा लड़का *धर्मेंद्र सफेरा, निवासी कन्हवारा छ घरा* मुंबई में पत्नी के साथ मजदूरी करता था।

24 जुलाई 2026 को धर्मेंद्र और उसकी पत्नी *नानबाई सफेरा* दोनों मुंबई से काम करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि *रास्ते में ही पत्नी उसके मौसी के लड़के के साथ फरार हो गई*। 

बहुत तलाशने के बाद पता चला कि पत्नी *बरही थाना क्षेत्र के हीरापुर* में है। जब परिवार वालों ने फोन किया तो उसने कहा *”ले जाओ”*। इसके बाद जब परिवार जन उसे लेने हीरापुर पहुंचे तो विवाद हो गया।

*सिर पर वार, बाइक तोड़ी*

शिकायत में कहा गया है कि पत्नी के मायके वाले *लित* और *छोटू* ने धर्मेंद्र को गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने धर्मेंद्र के सिर पर *धारदार हथियार से वार* किया, पीठ और कमर पर लात-घूंसों से मारा। बीच बचाव करने आए छोटे भाई को भी पीटा गया। साथ ही धर्मेंद्र की *होंडा Deluxe बाइक को भी तोड़-फोड़* दिया गया।

घटना *24 जुलाई 2026 शाम 7 से 7:09 बजे* के बीच हुई। 

 

*किन धाराओं में केस?*

पुलिस ने *भारतीय न्याय संहिता 2023* की धारा *296(a), 115(2), 351(2), 3(5)* के तहत मामला दर्ज किया है।

*थाना प्रभारी का बयान*  

इस मामले में *बरही थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे* ने कहा कि *”मामला संज्ञान में है, वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

*इलाज और पीड़ित परिवार की गुहार*

घायल धर्मेंद्र का पहले CHC बरही में इलाज हुआ, जहां से उसे सिर में चोट के कारण *कटनी जिला अस्पताल रेफर* किया गया। तस्वीरों में धर्मेंद्र के सिर पर पट्टी बंधी दिख रही है।

*पीड़ित पति को अभी तक पत्नी वापस नहीं मिली है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है* और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!