क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अमाड़ी-कांटी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, CM हेल्पलाइन में गुहार

अमाड़ी-कांटी में बड़ा खुलासा: कागज पर रिटायर्ड, धरातल पर पुत्र का राज

अमाड़ी-कांटी राशन दुकान में वारिसान पर सवाल, रिटायर्ड विक्रेता के नाम पर मशीन में आवंटन, CM हेल्पलाइन में शिकायत`

 

कटनी।

बडवारा ब्लॉक के *अमाड़ी-कांटी राशन दुकान* में वारिसान और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन 181 पर शिकायत क्रमांक *39834667* दर्ज कराकर मामले की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत दिनांक *03-08-2026* में शिकायतकर्ता ने बताया कि राशन दुकान की आवंटन वाली मशीन में अभी भी रिटायर्ड विक्रेता *रामकृष्ण गौतम* का नाम दर्ज है। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से वारिसान में उनके पुत्र को नोमानी नियुक्त करके वर्तमान में विक्रेता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस प्रक्रिया से स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पुत्र की नियुक्ति रद्द कर नियमों के अनुसार नए सिरे से चयन प्रक्रिया की जाए, जिससे योग्य युवाओं को मौका मिल सके।

 

शिकायत में बडवारा के वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक शैलेश सिंह पर भी जांच में उदासीनता और आवेदक को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में मिलीभगत की आशंका जताते हुए जल्द निराकरण की मांग की है।

फिलहाल शिकायत CM हेल्पलाइन पोर्टल पर *ओपन स्थिति* में है और संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!