देशधर्म

स्वतंत्रता दिवस पर कांटी मंडल अध्यक्ष: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

भाजपा मंडल अध्यक्ष कांटी ने दी बधाई: "एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प दोहराएं"

युवा नेता ने कहा – तिरंगे की शान में देश को आगे बढ़ाएं, विजयराघवगढ़ वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

कटनी। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कांटी, विधानसभा विजयराघवगढ़ के युवा नेता एवं मंडल अध्यक्ष , विवेक सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

अपने संदेश में उन्होंने कहा “आजादी के अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर पर हम उन सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। इस संकल्प को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है।”

उन्होंने अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें। तिरंगे की शान में हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

जय हिंद, वंदे मातरम” के नारे के साथ उन्होंने विजयराघवगढ़ विधानसभा के समस्त नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

विवेक सिंह युवा नेता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष, कांटी विधानसभा विजयराघवगढ़, जिला कटनी (म.प्र.),

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!