बरसात में बिजली गुल, 48 घंटे से परेशान प्रेम नगर के लोग, बोले- समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन
प्रेम नगर में 48 घंटे से अंधेरा, 1912 पर शिकायत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग

प्रेम नगर आवास कॉलोनी में 48 घंटे से ब्लैकआउट, कार्बन के कारण गुल हुई बिजली, अंधकार में जीने को मजबूर परिवार
*कटनी।* शहर की *प्रेम नगर आवास कॉलोनी* में विकास कार्य को लेकर नहीं बल्कि बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर हाहाकार मचा है। गत *48 घंटे से भी ज्यादा समय से* इलेक्ट्रिक पोल में कार्बन आ जाने के कारण पूरी कॉलोनी की बिजली गुल है। बरसात के इस मौसम में लोग बेहद परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत *मध्यप्रदेश विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912* पर कई बार की, लेकिन कल से लेकर अभी तक कोई लाइनमैन या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 48 घंटे से बिजली न होने से घरों में पानी की सप्लाई ठप है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
रहवासी परिवार लालटेन और मोमबत्ती के सहारे अंधेरे में बैठने को मजबूर है। गर्मी और उमस से बचने के लिए हाथ पंखा ही सहारा है।
स्थानीय जनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे *बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे* जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।




