कटनी पुलिस सख्त – नशे में गाड़ी चलाई तो होगी जप्ती,निवार पुलिस ने बाइक जप्त कर भेजा कोर्ट
नशे में ड्राइविंग पड़ेगी भारी! माधवनगर पुलिस ने पकड़ा शराबी चालक, बाइक जप्त

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो जाएगी बाइक, जाना पड़ेगा कोर्ट – निवार चौकी पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 30.08.2026 को ग्राम निवार में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक *MP 21 ZC 1197* के चालक हरकेश कोल पिता राम किशोर कोल (31) निवासी निवार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को मौके पर जप्त कर लिया है और प्रकरण का इस्तगासा माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, प्र. आर. संतोष प्रजापति एवं आरक्षक बकील की सराहनीय भूमिका रही।




