CM के अभियान को ठेंगा! कन्हवारा का राम तलाब (रमतलाय) कागज पर 11.45 हे., जमीन पर खेत – एक हफ्ते से फाइल धूल खा रही
11.4500 हेक्टेयर का तालाब गायब! सैटेलाइट से दिखा अतिक्रमण, जमीन पर नहीं दिखे अफसर*

Google ने उगला सच! 1984 में समंदर, 2026 में खेत – कन्हवारा का राम तलाब कहाँ गया?
कन्हवारा (कटनी):* मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026* के तहत कन्हवारा पंचायत भवन में *27 अगस्त 2026, गुरुवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जन-समस्या निराकरण शिविर* आयोजित किया गया था। इस शिविर में कन्हवारा के ऐतिहासिक *राम तलाब (रमतलाय), खसरा नंबर 2545, रकवा 11.4500 हेक्टेयर* के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने लिखित आवेदन दिया था।

आवेदन दिए एक सप्ताह बीतने को है, किंतु अभी तक शासन-प्रशासन ने इस गंभीर जनहितैषी मामले में संज्ञान नहीं लिया है। यह सवाल खड़ा करता है कि जब सीएम के जन-विश्वास अभियान में भी 11.45 हेक्टेयर के सरकारी जलाशय को बचाने की गुहार अनसुनी हो रही है, तो ये कैसा जन-विश्वास अभियान चलाया जा रहा है?

*सैटेलाइट सबूत क्या कहता है?*
Google Earth Timelapse (1984 vs 2022) और 2026 की Ground Reality से स्पष्ट है कि 1984 में जो विशाल जलाशय था, वह आज पूरी तरह सूख कर खेतों में तब्दील हो चुका है।

*प्रशासन का पक्ष:*
इस संबंध में *एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल* से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन लगातार उनका फोन वेटिंग पर रहा, संपर्क नहीं हो सका। जैसे ही उनका पक्ष आएगा, निडर आवाज उसे प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
*डिस्क्लेमर:* यह समाचार जनशिकायत और सैटेलाइट साक्ष्य पर आधारित है। प्रशासन का पक्ष आते ही खबर अपडेट की जाएगी।




