टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सौहार्दपूर्ण माहौल में मना हलषष्ठी पर्व, समाजसेवी रेखा तिवारी ने दिया सनातन का संदेश

कटनी में हलषष्ठी की धूम, फलाहार कर माताओं ने खोला व्रत

कटनी: आस्था और परंपरा का महापर्व – हलषष्ठी पर मातृशक्तियों ने बच्चों की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना

 

*कटनी।* भाद्रपद कृष्ण पक्ष की हलषष्ठी का पर्व आज पूरे जिले में आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। आस्था और परंपरा के इस महापर्व पर माताओं ने अपने बड़े-बुजुर्गों और बच्चों के मंगलमय, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

शहर में समाजसेवी व अधिवक्ता *रेखा अंजू तिवारी* के निज निवास पर माता हलषष्ठी और भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी के जन्मोत्सव का आयोजन विधि-विधान से किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन कर हर्षोल्लास से पर्व मनाया गया।

 

इस अवसर पर अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि यह पर्व हमारे हिंदू सनातन धर्म की आस्था और परंपरा से जुड़ा है। माताओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर घर-परिवार में हलषष्ठी व्रत का पूजन-अर्चन वंदन किया, कथा का श्रवण किया और विघ्नहर्ता श्री गणेश, कार्तिकेय, भोलेनाथ, माता पार्वती की कृपा परिवार पर बनी रहने की प्रार्थना की।

भजन-कीर्तन से गूंजा पंडाल, फलाहार कर खोला व्रत –

पूजन के दौरान समाजसेवी श्रीमती रेखा नामदेव, शिक्षिका श्रीमती मीना विश्वकर्मा, सुश्री निधि नामदेव, गोलू-लड्डू विश्वकर्मा सहित अन्य मातृशक्तियों ने ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर सुंदर भजन-कीर्तन किया और हलषष्ठी माता से संतान के उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की।

शाम को व्रत का पारण बिना हल चली वस्तुओं – पसई के चावल, महुआ, दूध, दही, मठा और फलों के फलाहार से किया गया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!