छात्रों के गुस्से के आगे झुका तिलक कॉलेज, आनन-फानन में जारी किया आदेश
तिलक कॉलेज में हंगामे के बाद जागा प्रशासन! 15 सितंबर तक विषय बदलने का मौका

ब्रेकिंग – तिलक कॉलेज कटनी की लापरवाही उजागर! छात्रों के फूटे गुस्से के बाद आनन-फानन में जारी किया विषय परिवर्तन का आदेश
कटनी। जैसा कि निडर आवाज ने पहले ही खुलासा किया था – _यह हालत सिर्फ कटनी की नहीं, पूरे प्रदेश की चेतावनी है! तिलक कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा_ – उसी खबर की कड़ी में अब कॉलेज प्रबंधन की बड़ी लापरवाही का एक और सबूत सामने आया है।

छात्रों के विरोध और हंगामे के बाद शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) ने आनन-फानन में एक *आवश्यक सूचना* जारी की है। सत्र 2026-27 में नव-प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम.) के छात्रों को अब 15 सितंबर 2026 तक अपने Major, Minor और Vocational विषय बदलने का मौका दिया गया है।
सवाल – इतनी देरी क्यों?
सूत्रों की मानें तो एडमिशन के समय छात्रों को विषयों के बारे में सही गाइडेंस ही नहीं दी गई। NSUI जिलाध्यक्ष *अजय खटीक और छात्र नेता अभिषेक पयासी* लगातार यही मांग उठा रहे थे कि छात्रों को बिना काउंसलिंग के गलत विषय दे दिए गए हैं। छात्रों का गुस्सा फूटा तो प्रबंधन को आखिरकार आदेश निकालना पड़ा।
आदेश में कहा गया है कि छात्र अपने मेजर विषय के शिक्षक या कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क करें:
– *कला संकाय:* श्री देवराज सिंह (8269650627), सुश्री प्रज्ञा गुप्ता (9399086541)
– *विज्ञान संकाय:* श्री शुभम रैकवार (7354874910), श्रीमती रागिनी चौधरी (9926345634)
– *वाणिज्य संकाय:* श्री विपिन सोनी (7441144332)
छात्र नेता अजय खटीक ने कहा – यह आदेश हमारी जीत है, लेकिन ये भी साबित करता है कि कॉलेज में सिस्टम फेल है। अगर पहले ही काउंसलिंग होती तो छात्रों को आज दौड़ना नहीं पड़ता। अंतिम तिथि 15 सितंबर आखिरी मौका है, हम हर छात्र तक ये सूचना पहुंचाएंगे।
*निडर आवाज का सवाल:* क्या 5 दिन में हजारों छात्रों का विषय परिवर्तन हो पाएगा? क्या ये सिर्फ खानापूर्ति है? अगर पहले ही व्यवस्था सही होती तो छात्रों का गुस्सा क्यों फूटता?




