क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध शराब बिक्री के बाद अब जुआ फड़ का वीडियो वायरल होने का दावा, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग

दारू के बाद अब जुआ फड़ का वीडियो वायरल -

कन्हवारा में अवैध शराब के बाद अब जुआ फड़ के संचालन का आरोप, दो वीडियो वायरल – प्रशासन से जांच की मांग

 

कटनी (कन्हवारा)।* कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में अवैध गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम के खेर माता मंदिर के पास जंगलों में जुआ फड़ संचालित होने और चौधरी मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी अवैध शराब बिक्री से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अब जुआ फड़ से जुड़ा एक अन्य वीडियो वायरल होने की चर्चा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक स्थान पर एकत्रित दिख रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त गतिविधियों से गांव के युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कुठला थाना पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

 

*नोट: निडर आवाज वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। खबर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। पुलिस का पक्ष आते ही उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!