मंझगवां वेयरहाउस घोटाला: अंकुरित बोरों ने खोली पोल, अधिकारी मौन – क्या जांच से पहले ही मैनेज हो गया मामला?
करोड़ों का धान सड़ाने वालों पर कब होगी FIR? कल कटनी कलेक्ट्रेट में किसानों का हल्ला बोल

🚨 भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, मंझगवाँ ओपन कैप में धान खराबी पर अब आर-पार – कल कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कटनी जिले के मंझगवाँ ओपन कैप में रखी हजारों क्विंटल धान के सड़ने के मामले में अब समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। महीनों से निडर आवाज में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी, अब इस लापरवाही के खिलाफ *कल दिनांक 25 सितंबर को कलेक्टर कटनी को शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।*

*मुख्य सवाल जो उठ रहे हैं:*
– सारे सबूत सामने होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?
– क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत है?
– या फिर शिकायतों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है?

किसानों का कहना है कि किसानों के प्रति संवेदनशील सरकार की छवि को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। धान की खरीदी एवं भंडारण से जुड़े इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
“कौन कहता है खबरें सिर्फ छपती हैं, उनका असर भी होता है। ऐसा ही एक मामला महीनों से चल रहा था लेकिन पक्ष-विपक्ष ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मंझगवां वेयरहाउस की लापरवाही उजागर होने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, इसलिए अब ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है” – इंद्र मिश्रा, समाजसेवी
मांग: जांच हो, सच सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
किसानों के हक की आवाज़ – अब दबेगी नहीं!*
_स्थान: कलेक्ट्रेट कटनी, दिनांक: 25 सितंबर 2025, समय: 11 बजे_
_डिस्क्लेमर: यह आरोप स्थानीय सूत्रों/शिकायतकर्ताओं के आधार पर है, प्रशासन का पक्ष आने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Katni #Majhgawan #DhanGotala #NidarAawazKatni




