आदिवासी जमीन घोटाले में बड़ा आंदोलन: संजय पाठक के खिलाफ सैकड़ों लोग उतरे सड़कों पर
बड़ी खबर: आदिवासी जमीन घोटाला

निडर आवाज संपादक – महेंद्र सोनी. कटनी में भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ आदिवासी जमीन घोटाले को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ। युवा कांग्रेस समिति के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिव्यांशु मिश्रा ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चार महीने पूर्व भी उन्होंने इस संबंध में अपने बयान दर्ज कराए थे और कलेक्टर से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
*दिव्यांशु मिश्रा का आरोप*
दिव्यांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन और शासन के अधिकारी इस मामले में हिला-हवाली कर रहे हैं और संजय पाठक के साथ मिलकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
*संजय पाठक पर आरोप*
संजय पाठक पर आदिवासियों के नाम पर जमीन खरीदने का आरोप है। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच शुरू कर दी है। पाठक की संपत्ति 242.09 करोड़ रुपये है और वह प्राइवेट जेट से चलते हैं।




