मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

भोपाल कूच को तैयार कटनी के कांग्रेसी: वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी

भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय भोपाल घेराव: कटनी से सैकड़ों कांग्रेसी होंगे शामिल

भोपाल में 27 नवंबर 2025 को कांग्रेस द्वारा आयोजित चुनाव आयोग कार्यालय घेराव की रैली में कटनी से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। इस रैली का नेतृत्व युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा करेंगे, जो कल भोपाल पहुंचेंगे।

*वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने का समय*

दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने अपने साथी कार्यकर्ताओं से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी का साथ बेहद जरूरी है। रैली का उद्देश्य वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और जनता के अधिकारों की रक्षा करना है।

*शिवाजी नगर में होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन*

27 नवंबर को शिवाजी नगर, भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए जाएंगे। दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि आपकी उपस्थिति ही इस आंदोलन की ताकत है। आइए, मिलकर लोकतंत्र पर हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर इतिहास रचें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!