क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जातिगत अपमान के चलते आदिवासी समाज में आक्रोश: गांव छोड़ने की दी चेतावनी

कटनी के ग्राम टेढ़ी में आदिवासी समाज के साथ अभद्र व्यवहार:

*ग्राम टेढ़ी में आदिवासी समाज के साथ जातिगत अपमान: महिला पर लगा आरोप*

बालकिशन नामदेव की रिपोर्ट

कटनी के ग्राम टेढ़ी में एक महिला द्वारा आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ कथित रूप से जातिगत अपमान और अभद्र गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, फूलाबाई नामक महिला द्वारा लगातार आदिवासी समाज को अपमानित किया जा रहा है, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

*आदिवासी समाज ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग* 

आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए बताया कि उक्त महिला द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसी भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को पटवारी ग्राम टेढ़ी पहुंचे थे और नपाई की प्रक्रिया चल रही थी। उसी दौरान संबंधित महिला मौके पर पहुंची और आदिवासी समाज के लोगों के साथ जातिगत शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

*गांव छोड़ने की चेतावनी*

प्रहलाद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आदिवासी समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इसकी शिकायत आदिवासी कल्याण बोर्ड, दिल्ली तक करेंगे।

*दोषी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग*

आदिवासी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी महिला के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!