क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी कृषि उपज मंडी में मंडी शुल्क घोटाला: सचिव की मौन स्वीकृति?

कटनी मंडी में सरकारी राजस्व की चोरी: सचिव की अनदेखी

😱 *कटनी कृषि उपज मंडी में मंडी शुल्क घोटाला: सचिव मौन, रसातल में जा रही मंडी*

 

कटनी – कटनी कृषि उपज मंडी में सब्जी व्यापारियों का बोलबाला है। यहां के आढ़तियों और मंडी कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से मंडी शुल्क घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे रोजाना हजारों रुपए मंडी शुल्क की चोरी हो रही है।

 

*क्या है मामला?*

 

– मंडी में आने वाले अधिकतर वाहन बिना मंडी शुल्क जमा किए ही मंडी से पलायन कर जाते हैं।

– मंडी शुल्क वसूल रहे कर्मी ने बताया कि व्यापारियों से बार-बार पूछने के बावजूद जानकारी नहीं दी जाती है।

– आढ़तियों ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है और उन्हीं के दबाव में आज तक मंडी शुल्क वसूली का काम मेन गेट में शुरू नहीं हो पाया है।

*क्या कहते हैं मंडी सूत्र?*

 

– मंडी सचिव ऐसे कर्मियों को ज्यादा उत्साहित करते हैं जो उन्हें काली कमाई लाकर देते हैं।

– अन्यथा उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया जाता है।

– कर्मचारियों को चोरी करना मजबूरी बन जाती है।

 

*क्या है हालात?*

– वर्तमान में 12 से 13 हजार रुपए ही मंडी शुल्क की वसूली होती है।

– मंडी प्रांगण में बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते हैं, लेकिन मंडी शुल्क वसूली नहीं होती है।

– मंडी गेट पास में सचिव द्वारा ड्यूटी में लगाए गए कर्मी भी इस मंडी शुल्क घोटाले में बराबर के सौदागर हैं।

 

*क्या मांग है?*

 

– सरकार को इस मामले में ध्यानाकर्षण करने की आवश्यकता है।

– उड़नदस्ता टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही कर इस घोटाले के भांडाफोड करना नितांत जरूरी है। 😱

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!