क्राइममध्य प्रदेश

कन्हवारा में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण, जिला खाद्य अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन

चन्द्रकांता गैस एजेंसी पर अवैध सिलेंडर बिक्री का आरोप, अधिकारी बोले- कार्रवाई करेंगे

कटनी में गैस सिलेंडर की काला बाजारी: प्रशासन मौन, ग्रामीणों की जान खतरे में

 

कटनी जिले के कन्हवारा में चन्द्रकांता गैस एजेंसी के खिलाफ ग्रामीणों ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और बिक्री का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीच बस्ती शंकर चौक में एक घर में बड़ी संख्या में सिलेंडर का भंडारण कर ऊँची कीमतों पर बेचा जा रहा है, जिससे उनकी जान खतरे में है।

मीडिया द्वारा बार-बार ध्यान आकर्षण कराने के बावजूद प्रशासन मौन है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण और बिक्री से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इनका कहना है

वहीं जब इस गंभीर मामले की विस्तृत जानकारी जिला खाद्य अधिकारी सज्जन सिंह परिहार को दी गई तो उनका कहना था जांच करवाते है और कार्यवाही करते है।

 

क्या आपको लगता है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा? क्या ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए जाएंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!