क्राइममध्य प्रदेश

चाका में अवैध शराब का धंधा: 140 रुपए में बिक रहा क्वाटर

वार्ड नंबर 8 में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री

कटनी में अवैध शराब बिक्री का मामला: 140 रुपए तक की ऊंची कीमतों पर बेची जा रही शराब

 

कटनी के चाका में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 8 में नेशनल हाईवे किनारे एक झोपड़ी में धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्लेन देशी मदिरा का क्वाटर 140 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि पैकारी से इसकी कीमत 90 रुपए है ।

 

निवासियों ने प्रशासन से इस अवैध पैकारी को बंद करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पैकारी संचालक के हौसले बुलंद हैं।

 

इससे पहले भी कटनी में अवैध शराब बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कई बार कार्रवाई की है, लेकिन अवैध शराब का कारोबार नहीं रुक रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!