टॉप न्यूज़दिल्ली NCRबॉलीवुडमध्य प्रदेश
बुढार के आदित्य उप्पल का धुरंधर 2 में शानदार रोल,ASP ओमर हैदर का रोल निभाने पर चहुंओर प्रशंसा
बुढार में जन्मे भगवती ट्रांसपोर्टर गोल्डी के सुपुत्र आदित्य उप्पल का बड़ा नाम

बॉलीवुड में धूम मचा रहे शहडोल के आदित्य उप्पल
शहडोल, 31 मार्च 2026: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, और इस फिल्म में आदित्य उप्पल का रोल भी काफी अहम है। आदित्य उप्पल ने फिल्म में ASP उमर हैदर का रोल निभाया है, जो संजय दत्त के किरदार असलम चौधरी की टास्क फोर्स का हिस्सा है ।

आदित्य उप्पल का परिवार वैसे तो दिल्ली में रहता है, लेकिन उनका बचपन शहडोल के बुढ़ार में बीता है। आदित्य उप्पल ने अपने अभिनय से इस फिल्म में बड़ा छाप छोड़ा है। उन्होंने बताया कि दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, और आदित्य धर ने उन्हें एक नई जिंदगी दी है ।




