टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
रीठी जनपद के ग्राम पंचायत बड़खेड़ा में नल योजना ठप्प, ग्रामीण पीने के पानी के लिए हो रहे हैं मोहताज
बिजली बिल बाकी होने से कनेक्शन विच्छेद, समस्या का हल नहीं

विधायक की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश, रीठी जनपद के ग्राम पंचायत बड़खेड़ा में नल योजना ठप्प.. ग्रामीण पीने के पानी के लिए हो रहे हैं मोहताज
रीठी, 1 अप्रैल 2026: रीठी जनपद के ग्राम पंचायत बड़खेड़ा में विगत चार दिनों से नल योजना ठप्प है, जिससे ग्रामीण पीने के पानी के लिए मोहताज हो रहे हैं। पंचायत सचिव सुदामा यादव ने बताया कि बिजली बिल लगभग 13 लाख रुपए बाकी है, जिससे बिजली विभाग ने कनेक्शन विच्छेद कर दिया है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है ।
ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का तत्काल हल नहीं हुआ तो वे कलेक्ट्रेट घेराव करने मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने इस भीषण समस्या से बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे को भी अवगत कराया है, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।




