मध्य प्रदेशराजनीति

सुषमा सिंह को मंडला जिले का प्रभारी बनाया गया, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुषमा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

कटनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुषमा सिंह को दी शुभकामनाएं

 

कटनी. मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह को मंडला जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी हैं। राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री हरीश चौधरी, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार प्रकट किया गया है।

कटनी जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सुषमा सिंह को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इनमें शहर अध्यक्ष सौरभ सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान, ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व विधायक बसंत सिंह, राजीव गांधी पंचायत की अध्यक्ष प्रमिला मरावी, पूर्व सचिव सुमन रजक, सोमया, राधे, लिया मीनाक्षी, बल्लवी अदिति वर्मा, रूपा तिवारी, कल्पना पाठक, शशि यादव, सरिता कटारे, मंजू निषाद, हेमा शर्मा, कान्ति चौबे, सुमन सैनी, मुमताज मैडम, नीरा सोनी, अजय गौंटिया, तुलाराम कोल, मधू कोल और अन्य शामिल हैं।

श्रीमती सुषमा सिंह को मंडला जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!