टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

‘ऑफिस से पलायन’ वाली ड्रग इंस्पेक्टर: कन्हवारा में मेडिकल की आड़ में क्लीनिक, सालों से शिकायत पर भी चुप्पी –

कटनी में ड्रग माफिया बेखौफ: दफ्तर से निकलीं तो सिर्फ 6 कार्रवाई, ग्रामीण इलाकों में जाने की हिम्मत नहीं

जबलपुर में ‘काल’, कटनी में ‘खानापूर्ति’: खबरें छपने पर जागीं ड्रग इंस्पेक्टर, 6 दुकानें निलंबित कर फिर गायब 

*कटनी।* जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्रग माफिया पर काल बनकर टूटी और सैकड़ों कार्रवाई हुईं, लेकिन कटनी में ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन काफी खबरें प्रकाशित होने के बाद बमुश्किल ऑफिस से बाहर निकलीं। वह भी केवल खानापूर्ति कर फिर पलायन कर गईं।

जबलपुर में सैकड़ों कार्रवाई, कटनी में दर्जन भर भी नहीं 

जबलपुर में नकली दवा और बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वालों पर ताबड़तोड़ छापे पड़े। लेकिन कटनी जिले में हालात जस के तस हैं। यहां दर्जन भर पर भी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है, जहां झोलाछाप डॉक्टर अनुचित दवाइयां देकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य और पैसा दोनों बर्बाद कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में जाने का ‘दुस्साहस’ नहीं

अधिकारी शहर तक ही सीमित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने का दुस्साहस कोई नहीं करता। कन्हवारा में तो मेडिकल स्टोर की आड़ में बाकायदा क्लीनिक चल रहा है। शिकायत किए सालों बीत गए, लेकिन कार्रवाई शून्य है। बेचारे ग्रामीण ठगे जा रहे हैं।

नियमों की अनदेखी पर सख्त’ का दावा, 6 दुकानें निलंबित*  

इधर, कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश के बाद ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने कटनी शहर और झिंझरी क्षेत्र के 6 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए हैं।

औचक निरीक्षण में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन पाया गया था। 15 अप्रैल 2026 को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला।

*इन मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाज* 

झिंझरी स्थित विद्या मेडिकल, महाकाल मेडिकल एवं कटनी स्थित मोहित फार्मेनिक, मनोज मेडिकोज और ओम साईं मेडिकोज का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। जबकि गौतम मेडिकल, झिंझरी का लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ये दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। दवाओं का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। दुकान खुली मिली तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

*सवाल बरकरार: सिर्फ शहर तक कार्रवाई क्यों?

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कार्रवाई भी सिर्फ खबरों के दबाव में हुई ‘खानापूर्ति’ है। जबलपुर की तरह बड़ी कार्रवाई कब होगी? ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दवा और फर्जी क्लीनिक का धंधा कब बंद होगा? सीएमएचओ साहब कन्हवारा जैसे इलाकों में सालों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

 

फिलहाल ड्रग माफिया पर कटनी में ‘काल‘ बनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!