क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

109 माफिया, 109 केस: कटनी SP का शराब कारोबारियों को सीधा मैसेज- ‘अब खैर नहीं’

ऑपरेशन शिकंजा' सुपरहिट: कच्ची से अंग्रेजी तक सब जब्त, कटनी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

SP अभिनय विश्वकर्मा का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: एक रात में 109 शराब माफिया धराए, 3 लाख की अवैध शराब जब्त 

*कटनी।* शराब माफियाओं के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए गए *’ऑपरेशन शिकंजा‘* के तहत एक साथ पूरे जिले में छापेमारी कर *109 शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा गया*।

*क्या हुआ जब्त?*  

30 अप्रैल 2026 को चली इस मेगा रेड में पुलिस ने *475 लीटर देशी प्लेन/मसाला शराब, 19 लीटर कच्ची, 24 पाव अंग्रेजी शराब और 6 बियर की बोतल* बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत *2,98,720 रुपये* आंकी गई है।

*एक साथ पूरे जिले में पड़ा छापा*  

SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और ASP डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में सभी SDOP, थाना प्रभारियों की टीमों ने एक साथ जिले भर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान *109 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत 109 अपराध दर्ज* किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*’नशे का कारोबार जड़ से उखाड़ेंगे’*  

कटनी पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शिकंजा का मकसद जिले में नशे के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना है। अवैध शराब निर्माण और विक्रय में लगे किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

*पुलिस की अपील: सूचना दें, नाम गुप्त रहेगा*  

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना मिले तो तत्काल *पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946* पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

*’शिकंजा’ से माफियाओं में हड़कंप*  

एक ही रात में 109 जगह छापे और 109 गिरफ्तारियों से जिले के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। SP के सख्त तेवर देख अब अवैध धंधेबाजों में खलबली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!