टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रेस्ट हाउस में जुटे कर्मचारी नेता: अधीक्षक अहिरवार सम्मानित, संदीप गुप्ता को मिली उपाध्यक्ष की कमान

लघु वेतन कर्मचारी संघ सक्रिय: संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर जल्द सौंपेगा ज्ञापन, संदीप गुप्ता नए उपाध्यक्ष

कर्मचारी हित में बड़ा फैसला: लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक में संदीप गुप्ता बने उपाध्यक्ष, इसी माह होगा आंदोलन

 

कटनी. मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 03 मई रविवार को रेस्ट हाउस सिविल लाइन कटनी में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई।

जिसमें श्री एम एल अहिरवार अधीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर संघ के द्वारा फूल माला पहनाकर शाल श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और इसी के साथ संघ के द्वारा संदीप गुप्ता राजस्व विभाग कलेक्टर कार्यालय कटनी में पदस्थ कर्मचारी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया साथ ही संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया जिसमें संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के निराकरण हेतु इसी माह में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उक्त बैठक में संघ के पदाधिकारी सर्व श्री अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष मनोज श्रीवास जिला महामंत्री अजीमुद्दीन शाह संगठन सचिव मनोज दहिया उपाध्यक्ष नीलेश पौराणिक संभागीय संगठन सचिव बाबूलाल अहिरवार विभागीय समिति अध्यक्ष भगीरथ तिवारी अध्यक्ष स्थाई कर्मी संघ बबलू चौधरी सचिव अर्चना सेन हरीश बेन रामवतार विश्वकर्मा दद्दू अभय तिवारी मनोज डेंगरे अन्य उपस्थित रहे और समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!