क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बड़वारा टी.आई. की लगातार कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप, पुलिस ने फिर पकड़ा भरा हुआ वाहन

शासन की मंशा पर खरा उतरी बड़वारा पुलिस, रेत चोरी पर रोज कार्रवाई

SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में रेत माफियाओं पर लगातार शिकंजा, धारा 106 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज

 

*कटनी।* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले भर में अवैध रेत उत्खन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने 10 जून 2026 को रात में दबिश देकर अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।

 

*पनसोखर मोड़ पर पकड़ा गया वाहन* 

प्रेस नोट के अनुसार, थाना बड़वारा का हमराह स्टाफ ग्राम गश्त पर था। इसी दौरान ग्राम भजिया के पनसोखर मोड़ के पास लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर नीली ट्रॉली लेकर आता दिखाई दिया। ट्रॉली में ऊपर तक रेत भरी हुई थी।

 

पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम पंकज चौधरी पिता स्वर्गीय अशोक चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भजिया, थाना बड़वारा बताया। रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई भी रॉयल्टी पर्ची या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका।

 

*धारा 106 बीएनएस के तहत कार्रवाई*  

अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया। प्रकरण में धारा 106 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रेत कहां से लोड की गई थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

 

*पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह एवं प्रधान आरक्षक धरम सिंह उद्दे की विशेष भूमिका रही। डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

SP कटनी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खन-परिवहन करने वालों पर लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!