युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिव्यांशु मिश्रा के साथ सैकड़ों युवा आष्टा पहुंचे, कल भोपाल में हल्ला बोल
"अब और नहीं सहेंगे" जीतू पटवारी के नेतृत्व में युवा सड़क पर, आष्टा से भोपाल तक साइक्लोथॉन

“रास्ता बदलाव तक जाएगा” युवा कांग्रेस भी उतरी सड़क पर, NEET और मुफ्त शिक्षा की मांग को लेकर आष्टा पहुंची GEN-Z साइक्लोथॉन
*भोपाल/आष्टा।*`निडरआवाज` NEET पेपर लीक और *KG से PG तक मुफ्त शिक्षा* की मांग को लेकर प्रदेश में युवाओं का आंदोलन तेज हो गया है। *`युवा स्वाभिमान : GEN-Z cyclothone`* यात्रा आज भोपाल से शुरू होकर *आष्टा* पहुंच चुकी है। यात्रा में *युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा* अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान *प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी* और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया।

*युवा कांग्रेस की मांग*
दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। NEET पेपर लीक ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है।
उन्होंने सरकार से 3 मांग की:
1. *NEET पेपर लीक की CBI जांच*
2. *KG से PG तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*
3. *शिक्षा में भ्रष्टाचार पर रोक*

*”बदलाव तक जाएगी ये यात्रा”*
यात्रा का नारा है – *”यह रास्ता भोपाल तक नहीं, बदलाव तक जाएगा”*।
सैकड़ों युवा साइकिल पर सवार होकर गांव-गांव होते हुए राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं।
*कल भोपाल में महापड़ाव*
आयोजकों के अनुसार यात्रा कल भोपाल पहुंचकर विशाल प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इसमें शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि ये पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन है।




