NKJ रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी खत्म, NSUI के धरने के बाद रेलवे ने जारी किया आदेश
छात्रों का संघर्ष लाया रंग, NKJ रेलवे स्कूल में PGT-TGT-PRT की नियुक्ति

अजय खटीक के नेतृत्व में NSUI को मिली सफलता, रेलवे ने PGT-TGT-PRT की लिस्ट की जारी
*कटनी।* एनकेजे वेस्ट सेंट्रल रेलवे सी.से. स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटीक के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन रंग लाया। स्कूल परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ धरने पर बैठी NSUI की मांग पर रेलवे प्रशासन को झुकना पड़ा।

पहली फोटो में साफ दिख रहा है कि किस तरह छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, मौके पर RPF और पुलिस बल भी मौजूद है।
प्रदर्शन के बाद NSUI को रेलवे द्वारा एक माह में भर्ती का लिखित आश्वासन दिया गया था। उसी क्रम में *पश्चिम मध्य रेल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर के कार्मिक शाखा द्वारा दिनांक 20.08.2026 को कार्यालय आदेश क्रमांक 1112/2026 (संविदा शिक्षक कैडर)* जारी कर दिया गया है।

*आदेश में 16 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है –*
PGT में – अजय कुमार कोरी (वाणिज्य), सोनम पाठक (अर्थशास्त्र), प्रतिमा चतुर्वेदी (अंग्रेजी), शीतल शुक्ला (रसायन शास्त्र), शिव शंकर (भौतिक शास्त्र), रोहित झामनानी (गणित)
TGT में – सुदर्शन प्रसाद उपाध्याय, सुनीता देवी मिश्रा (हिन्दी), रश्मि पटेल, प्रज्ञा कुमारी दुबे (अंग्रेजी), सीमा सिंह (सामाजिक विज्ञान), अनिकेत कुमार (गणित), नीलेश यादव (विज्ञान)
PRT में – ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभा कुशवाहा
PTI में – सागर
सभी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी संविदा पर नियुक्त किया गया है। PGT को 27500/-, TGT को 26250/- एवं PRT को 21250/- समेकित मासिक वेतन दिया जाएगा।

NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटीक ने कहा कि यह जीत उन सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों की है जिन्होंने शिक्षा के लिए आवाज उठाई। NSUI छात्रों के हक के लिए हमेशा लड़ता रहेगा।




